Kausambi News: जल-जमाव की निकासी स्थिति का डीएम ने लिया जायजा
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: जिले में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत डीएम डॉ. अमित पाल ने नगर पालिका परिषद भरवारी के नौढ़िया में हुए जल-जमाव की निकासी की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईओ को जल निकासी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भरवारी को निर्देशित किया कि जल-जमाव की निकासी का कार्य तेजी से कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण नगर पालिका क्षेत्र के किसी अन्य स्थान पर भी जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई हो, तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी सुनिश्चित कराई जाए। यह भी कहा कि लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में जल-जमाव वाले स्थानों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.