Kausambi News: जल्द पूरा कराएं महामाया राजकीय महाविद्यालय का काम
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय से मरम्मत कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। कहा कि अधिशासी अभियंता यूपीसीएलडीएफ से समन्वय कर बिल्डिंग मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे महाविद्यालय में पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके। अधिशासी अभियंता यूपीसीएलडीएफ से महाविद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति के संबंध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.