कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक के गोराजू-अमीना संपर्क मार्ग पर जलभराव और गड्ढों के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्राम प्रधान अमीना ने बुधवार को पहल करते हुए रास्ते पर ईंटें डलवाकर आवागमन सुगम कराया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।गोराजू-अमीना सम्पर्क मार्ग में गड्ढे व कीचड़ के चलते ग्रामीणों व राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के साथ बारिश का पानी भर गया था। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह सड़क ग्राम पंचायत अमीना अथवा गोराजू के अधीन नहीं आती है। वर्ष 2011 में मंडी समिति ने इसका निर्माण कराया था, लेकिन इसके बाद से सड़क की मरम्मत की ओर किसी जिम्मेदार विभाग ने ध...