कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के परास ग्राम सभा के बड़े पुरवा में नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा रहता है। वहीं करीब 100 मीटर दूर बनी नाली की सफाई न होने से उसका पानी भी सड़क पर बह रहा है। लगातार जलभराव से खड़ंजा नीचे धंस गया है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...