कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: सिराथू के मोंगरी कड़ा और मजरा केशौवापुर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के बाद गांव की गलियों में जलभराव और कीचड़ हो गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ना। साथ ही स्कूली बच्चे कई बार स्कूल नहीं जा पाते। इस समस्या से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों से समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत किया गया, इसके बावजूद जलनिकासी, नाली और खड़ंजे की समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अवध सोनकर, लाल प्रताप सोनकर और सुरेश सोनकर सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश से पहले नाला निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। यहां करीब 20 वर्षों से नाली और खड़ंज...