कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। जिले में हो रही लगातार बारिश व जलजमाव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर मंझनपुर तहसील प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बुधवार को बारिश से धवाड़ा व मवई में जलजमाव होने पर तहसीलदार मंझनपुर पुष्पेंद्र सिंह गौतम ने लेखपाल की मदद से जेसीबी लगवाकर जलिनकासी कराया तो गोराजू में दो लोगों का जर्जर मकान गिरने पर उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कराते हुए हर संभव प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।जिलेभर में हो रही झमाझम बारिश के चलते मुख्यालय मंझनपुर समेत जिलेभर में जगह-जगह जलभराव की समस्या तो उत्पन्न ही हो रही है जर्जर भवनों के ढहने का भी सिलसिला जारी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अषाढ़ा में तालाब ओवरफ्लो, घरों में भरा दो फीट पानी इसे लेकर डीएम डॉ. अमित पाल व एडीएम शालिनी प्रभाकर ने तीनों तहसील...