कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: कोखराज क्षेत्र के फकीर बक्स का पूरा गांव में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है। इसी रास्ते से प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर काजी जाने वाले विद्यार्थी गुजरते हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। स्कूली बच्चे आए दिन संभलकर रास्ता पार करते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार स्कूल जाने के दौरान बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। इससे उनके चोटिल होने का खतरा बना रहता है। अधिक बारिश होने पर रास्ते पर पानी और कीचड़ इतना बढ़ जाता है कि बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था...