Kausambi News: जलनिकासी व्यवस्था फेल, मेडिकल कॉलेज में घुटनेभर पानी
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश में हालात और बिगड़ गए हैं। पूरे परिसर में जगह-जगह घुटनेभर पानी भरा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को उठानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में करीब दर्जनभर विभागों की ओपीडी का संचालन होता है। यहां रोज करीब एक से डेढ़ हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बारिश के दौरान परिसर में जलभराव होने से मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। कई मरीजों को तीमारदारों का सहारा लेकर पानी पार करना पड़ता है। दोपहिया वाहनों से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इलाज कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.