कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: चायल विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैयादेहमाफी का भवन जर्जर होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। बारिश के दिनों में विद्यालय की छत से लगातार पानी टपकता है, जबकि परिसर में जलभराव होने से शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर भवन की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि विद्यालय भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। बरसात के दौरान कमरों के छत से पानी रिसता है, जिससे बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ती है। भवन की छत और दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, उनके गिरने की आशंका बनी हुई है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। विद...