Kausambi News: जर्जर मकानों में न रहें, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच सैनी पुलिस ने शनिवार को गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुलामीपुर, चकिया व गनपा गांव में माइक से उद्घोषणा कर सावधानी बरतने की अपील की।पुलिस ने जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों, सरकारी स्कूल, पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचने को कहा। तेज बारिश में घर से बाहर न निकलने तथा पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी। आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन को सूचना देने को कहा गया। यह भी पढ़ें- नेपाल के पहाड़ों और यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफनाईं, अचानक बाढ़ का खतरा; कई जिलों में अलर्ट
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.