कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल का भवन जगह-जगह से जर्जर हो चुका है। बारिश के दौरान डॉक्टरों के चैंबर और अन्य हिस्सों में पानी भर जाता है। इससे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में दिक्कत होती है। मरीजों को भी परेशानी होती है। अस्पताल परिसर में कई पंखे लंबे समय से खराब पड़े हैं। उमस और गर्मी के बीच मरीजों को बिना पंखे के बैठना पड़ता है। अस्पताल का मुख्य गेट और बाउंड्रीवाल भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। परिसर में जलभराव होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई है। जलभराव और घनी घास के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बना रहता...