Kausambi News: जर्जर भवनों से सुरक्षित निकाले गए 35 लोग
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश और उससे उत्पन्न संभावित खतरों को देखते हुए एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात तहसील क्षेत्र के अटसराय, सैनी, थुलगुला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। जर्जर भवनों में रह रहे ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लिया। खतरे की आशंका वाले परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया।भ्रमण के दौरान नौ जर्जर मकानों में रह रहे करीब 35 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सभी लोगों को गांव के पंचायत भवन और सचिवालय में ठहराया गया है। एसडीएम ने ग्राम प्रधान और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को शिफ्ट कराए गए ग्रामीणों के लिए राशन समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जर्जर मकानों में न रहें, सुरक्षित स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.