Kausambi News: जर्जर कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचा कुनबा
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर तहसील के गोराजू गांव में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।गोराजू निवासी संगम लाल सेन के अनुसार उसका कच्चा मकान है। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ मकान के एक कमरे में सो रहे था। बड़े भाई मकान के दूसरे हिस्से में लेटे थे। रात में अचानक मकान की मिट्टी गिरने लगी। खतरा भांपकर बड़े भाई बाहर निकलने लगे, तभी मकान का एक हिस्सा उनके ऊपर भरभराकर गिर गया। यह भी पढ़ें- चमत्कार या कुछ और...देवी मां के कहने पर खाली कर दिया मकान, 2 घंटे बाद ही ढहा शोर सुनकर संगम लाल और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। समय रहते बचाव होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.