कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: पेरवा विद्युत उपकेंद्र के गांजा फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। नसीरपुर गांव के बाहर खेत में हाईवोल्टेज बिजली का तार जमीन से महज पांच फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है। शुक्रवार को इसी तार की चपेट में आने से एक वनरोज की मौत हो गई। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को ऊंचा कराने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों के अनुसार खेतों के बीच से गुजर रहा हाईवोल्टेज तार काफी नीचे लटक रहा है। शुक्रवार को तार की चपेट में आने से वनरोज की मौत के बाद ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही तार को मानक ऊंचाई तक नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों के साथ मवेशियों के ...