कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में जमीन पर जबरन निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। गांव निवासी संतोष सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंग उनकी जमीन में जबरन पक्का पिलर डालकर निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। साथ ही दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...