कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: तहसील के कोटिया गांव निवासी वृद्ध सुरेश बाबू शुक्ला ने जमीन पर मकान निर्माण रोकने और मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अपने भाइयों के साथ वर्ष 1998 में गांव के समीप पांच बिस्वा जमीन खरीदी थी। अब वह उस पर मकान बनवा रहे हैं। आरोप है कि बुधवार को तिल्हापुर गांव निवासी एक दम्पती ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने एसडीएम प्रेरणा गौतम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...