कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के रैयादेह माफी गांव निवासी रामसजन ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर उनकी भूमि पर अवैध कब्जे और जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी आराजी पर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य में बाधा डाली और उनकी जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी गई। पीड़ित का दावा है कि हल्का लेखपाल पहले ही निर्माण रोकने के निर्देश दे चुके थे, इसके बावजूद काम जारी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...