Kausambi News: जमीन कब्जाने के विरोध पर युवक को पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: करारी कस्बे के कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी मो. राशिद पुत्र अब्दुल गफ्फार ने बताया कि पड़ोसी सगे भाई निसार अहमद व इकबाल अहमद उसकी जमीन पर कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। कब्जे के इरादे से दोनों ने 16 जून को जमीन में लकड़ी रखना शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों का चालान किया था। जेल से छूटकर आने के बाद एक जुलाई को आरोपियों ने फिर कब्जा करना शुरू कर दिया। मना करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.