Kausambi News: जमीनी रंजिश में महिला को पीटा, तोड़फोड़
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव की समला देवी पत्नी त्रिभुवन ने बताया कि पड़ोसी कल्लू से उसके परिवार की जमीनी रंजिश है। इसे लेकर 29 जुलाई की शाम वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई राकेश, नरेश एवं रिश्तेदार भोला निवासी हुसैनमई थाना संदीपन घाट के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, जान बचाने के लिए वे भीतर घुसकर गई तो आरोपियों ने दरवाजे पर रखा गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी शिवांक सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.