Kausambi News: जन चौपाल में एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: सिराथू तहसील के कानेमई गांव में मंगलवार को उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने राजस्व, आवास, भूमि विवाद, सड़क एवं अन्य स्थानीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनचौपाल के दौरान उन्होंने एक-एक शिकायत सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन चौपाल के बाद एसडीएम ने ग्राम सभा के पिछले एक वर्ष के आईजीआरएस से संबंधित प्रार्थना पत्रों की भी समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर की 42 पंचायतों और नगर निकाय के 32 वार्डों में लगा सहयोग शिविर, हुआ समाधान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.