Kausambi News: जन्मोत्सव में गईं सहेलियों के साथ की छेड़खानी
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गई दो सहेलियों के साथ बाइक सवारों ने छेड़खानी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर कौशाम्बी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी जन्माष्टमी की रात अपनी सहेली के साथ कार्यक्रम में गई थी। गांव की नहर के पास आरोपी बाइक सवार पवन कुमार निवासी मलियन का डेरा व अंकित और आशीष निवासी नसरुल्लापुर मिल गए। तीनों ने सहेलियों के साथ अश्लील हरकत की। उन्हें छुआ। शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपों की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.