Kausambi News: जनशिकायतों का पारदर्शी तरीके से करें निस्तारण : एसपी
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार को पुलिस ऑफिस में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों का मूल्यांकन किया। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान एसपी ने लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनशिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और कार्यालयी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। कहा कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.