Kausambi News: जनता दर्शन के समय तक कार्यालय नहीं पहुंचते ब्लॉक के अधिकारी
कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: शासन ने जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय के अफसरों को सुबह दस से 12 बजे तक जनता दर्शन करने और इसके बाद क्षेत्र में पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दे रखा है। बावजूद इसके सरसवां ब्लॉक के अधिकारी अपनी-अपनी ढफली, अपना-अपना राग अलाप रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय में तैनात अधिकारियों के कार्यालयों में देखने को मिला। सरसवां ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार को कई अधिकारी नदारद रहे। बीडीओ प्रदीप कुमार मौर्य की कुर्सी 10:29 बजे खाली रही तो प्रभारी एडीओ पंचायत मार्तंड सिंह 10:17 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंच सके थे। इसी तरह एडीओ पंचायत समाज कल्याण उमेश कुमार 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंच सके थे। सभी ब्लॉक के स्टाफ सहित कई जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं मिले। इतना ही नहीं पशु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.