Kausambi News: जनगणना के लिए विविधवत प्रशिक्षित किए जाएं प्रगणक
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को राजकीय पालीटेक्निक कालेज टेवा का निरीक्षण किया। वहां चल रहे जनगणना प्रशिक्षण की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिया कि द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना को सकुशल, सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणक व सुपरवाइजरों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाए। संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षित, सजग एवं जिम्मेदार होना आवश्यक है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लेने तथा जनगणना कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.