Kausambi News: छेड़खानी के विरोध पर भाई-बहन को पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर भाई-बहन की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिपरी इलाके के युवक ने बताया कि शुक्रवार शाम पड़ोसी ने उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर गाली देने लगा। शोरगुल पर पीड़ित मौके पर पहुंचा तो आरोपी के परिवार वाले भी आ गए। सभी ने मिलकर भाई-बहन की पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि आरोपी विनोद, सुनील, सूरज व ननका के खिलाफ मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: मुकदमे की रंजिश में भाई-बहन से मारपीट, छेड़छाड़ जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.