कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सैदनपुर गांव के मनोज सरोज ने रिश्तेदारी में आने-जाने की वजह से मुलाकात शुरू कर दी। जून माह में किशोरी के साथ मनोज सरोज ने छेड़खानी की। इसका विरोध किशोरी ने किया तो परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। प्रकरण को लेकर बिरादरी की पंचायत हुई। मामला किसी तरह हल हो गया।बुधवार को मनोज सरोज गांव पहुंचा और किशोरी को गाली देते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को किशोरी ने इसकी जानकारी दी तो वह थाना पहुंचे और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...