कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान अंतर्गत विकास खंड सिराथू की ग्रामसभा गिरधरपुर में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। चौपाल के दौरान उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। ग्रामवासियों ने बताया कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं एवं आशा व एएनएम भी गां...