कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पूरामुफ्ती थाने के इस्माइलपुर कोटवा गांव निवासी एक युवक की बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस्माइलपुर कोटवा गांव निवासी चंदन पटेल (28) पुत्र रूप नारायण बुधवार सुबह कुढ़वारा पर्व की तैयारियों के लिए छिउल के पेड़ से पत्ता तोड़ने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार वह कुसुंवा रेलवे फाटक के पास पहुंचा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सल्लाहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और श...