Kausambi News: छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग निकला उचक्का
कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव की साक्षी सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर लौट रही थी। सोनारन का पुरवा स्थित नए पुल के समीप निर्जन स्थान पर बाइक से आया बदमाश उसका मोबाइल हाथ से छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर अभियुक्त की तलाश शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.