Kausambi News: छात्राओं ने राखी बांधकर मिठाई खिलाई
कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: प्राथमिक विद्यालय बबुरा में बीईओ प्रमोद गुप्ता की उपस्थिति में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सरोज और सहायक अध्यापक विपिन कुमार को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। वहीं, डायट की प्रशिक्षुओं और विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों व समस्त स्टाफ को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। मौके पर तपस्या भारती, प्रियंका गुप्ता, विपिन सिंह, शिक्षामित्र तलत समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रक्षाबंधन पर विद्यालयों में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Bhabua New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.