कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को उस्मानपुर बिगहरा गांव स्थित सीएचआर इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सब इंस्पेक्टर यशवंती कुमारी ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में साहस व सूझबूझ से काम लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के उपायों और समाज में नारी सशक्तीकरण के महत्व पर जोर दिया गया। छात्राओं को जागरूक बनकर अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: डरें नहीं, जागरूक बनें और अपने अधिकार पहचानें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...