कौशाम्बी, नवम्बर 22 -- Kausambi News: परास गांव के मुख्य मार्ग में सड़क किनारे जल विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढे छह माह से खुले पड़े हैं। पाइपलाइन डालने के लिए करीब एक किलोमीटर तक जगह-जगह तीन से चार फुट गहरे गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन अब तक उनकी भराई और मरम्मत नहीं कराई गई। इस मार्ग पर दो-तीन विद्यालय हैं, जहां हजारों विद्यार्थियों का निकलना होता है। इसके अलावा आधा दर्जन ग्रामसभाओं के लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। दो वाहनों के आमने-सामने आने पर साइकिल और बाइक सवारों को किनारे हटना पड़ता है। ऐसे में खुले गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छह माह से गड्ढे खुले होने के बावजूद विभाग ने सुध नहीं ली। लोगों ने जल विभाग से जल्द गड्ढों की भराई और सड़क किनारे मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सक...