कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहे से समदा जाने वाले मार्ग पर सदर ब्लॉक के सामने नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के चलते हाईवे को पिछले करीब छह माह से वन-वे कर दिया गया है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ती है। मार्ग संकरा होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार, नाला निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। निर्माण स्थल पर तेज गति से काम न होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। वन-वे व्यवस्था के चलते दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है, जिससे राहगीरों के सा...