कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: छह माह पहले 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया 3.3 किलोमीटर लंबा देवीगंज बाईपास बदहाल हो गया है। सड़क बनने के एक माह बाद से दो किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसी स्थिति में राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति को लेकर पिछले दो-तीन महीने से लगातार शिकायत की जा रही है। इसके बाद विभाग ने गड्ढों में मिट्टी और रोड़ी-गिट्टी डालकर अस्थायी तौर पर भरने की कोशिश की, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश का मौसम बीतने के बाद भी सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क का इतनी जल्दी जर्जर होना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालक...