कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: सरायअकिल के एक गांव की किशोरी गांव का झांसा देकर चरवा के समसपुर गांव का युवक भगा ले गया था। आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज था। छह माह बाद शुक्रवार को पुलिस ने प्रयागराज के पीपल गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। सरायअकिल के एक गांव की किशोरी को 24 अप्रैल को चरवा के समसपुर गांव निवासी नितिन गौतम पुत्र मुन्नूलाल झांसा देकर भगा ले गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को अपहरण की तहरीर दी थी। सरायअकिल थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नितिन गौतम को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ...