Kausambi News: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, मकान मालिक पर मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: कोखराज उपरहार गांव में रविवार शाम निर्माणाधीन दोमंजिला मकान की छत से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज उपरहार निवासी रंजीत कुमार उर्फ पप्पू पुत्र चौबेलाल राजमिस्त्री था। रविवार को वह गांव के मनोज कुमार उर्फ पिंटू के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। काम मकान की दूसरी मंजिल में कराया जा रहा था। शाम को काम करने के दौरान अचानक रंजीत छत से गिर पड़ा। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। मकान मालिक उसको पहले कशिया के प्राइवेट अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.