Kausambi News: छत से गिरकर घायल बालक की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: छत से गिरकर जख्मी हुए बालक की सोमवार सुबह प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू निवासी सदाकत खान का 10 वर्षीय बेटा अरसान शुक्रवार रात अपनी बहन के साथ छत पर सो रहा था। रात के समय नींद में उठने के दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार भोर इलाज के दौरान अरसान की मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.