Kausambi News: चोर लाखों रुपये की खंगाल ले गए गृहस्थी
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- Kausambi News: कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के खोरा गांव में छत के रास्ते आए चोर लाखों रुपये की गृहस्थी खंगाल ले गए। कुत्तों के भौंकने पर गृहस्वामी देर रात जगा तो उसको चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।खोरा निवासी नील कमल पुत्र मिथिलेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात वह छत पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे अचानक कुत्ते भौंकने लगे। इससे उसकी नींद खुली। पहले उसने गली में झांका, इसके बाद नीचे उतरा। नीचे आया तो आलमारी, बक्सा टूटा देख उसके होश उड़ गए। चोर उसकी पत्नी सपना व मां रानी देवी का सोने व चांदी के जेवर के अलावा अन्य कीमती सामान उठा ले गए थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सेंध काटकर घर से लाखों रुपये की चोरी बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते से आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.