Kausambi News: चोरों ने सेंध कर नकदी समेत चार लाख के जेवरात उड़ाए
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: पिपरी थाने के फरीदपुर गांव में रविवार रात चोरों ने रिटायर्ड होमगार्ड के घर सेंध लगाकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। औधन मजरा फरीदपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय रिटायर्ड होमगार्ड हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अवनीश पांडेय पुलिस विभाग में सिपाही है और वर्तमान में आजमगढ़ में तैनात है। रविवार रात चोर मकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर के भीतर घुस गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर घर से 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन और करीब तीन पाव चांदी समेत लगभग चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण समेट ले गए। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो दीवार में सेंध द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.