Kausambi News: चोरों ने सूने मकान से हजारों का माल उड़ाया
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव स्थित सूने मकान से सेंध काटकर चोरों ने हजारों रुपये कीमत का माल उड़ा दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समदा स्थित कोल्ड स्टोर के सामने रहने वाले मेराज अहमद सऊदी अरब में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती हैं। 15 अगस्त को पत्नी बच्चों समेत फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अमदरा पैतृक गांव गई थीं। सोमवार की सुबह वापस लौटीं तो मकान के भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर पीछे की दीवार से सेंध काटकर जेनरेटर का अल्टीनेटर, गैस सिलेंडर, मिक्सर, पांच बंडल कॉपर की तार, आटा रखने की टंकी व स्टार्टर आदि सामान उठा ले जा चुके थे। गृहस्वामिनी के भाई कौनेन वारिश निवासी समदा की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। कोतवाल विनीत सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.