Kausambi News: चोरों ने सूने मकान से हजारों का माल उड़ाया, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के घासीराम का पूरा मजरा बसुहार निवासी जवाहर सिंह ने बताया कि उसके भाई जयकरन सिंह भोपाल में परिवार सहित रहकर नौकरी करते हैं। पिछले करीब दो महीने से घर नहीं आए हैं। उनका मकान गांव की सड़क किनारे मौजूद है। 23/24 अक्तूबर की रात मकान का ताला तोड़कर चोर पीतल व स्टील के बर्तन और मिक्सर मशीन समेत हजारों रुपया कीमत का माल उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को गुरुवार की सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह का कहना है कि जल्द ही वारदात का अनावरण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.