कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव निवासी रामभवन ने बताया कि रविवार की रात उसके पांच बकरे घर के समीप बंधे थे। इस दौरान चोर पांचों बकरे खोल ले गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पशु पालक ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...