Kausambi News: चोरों ने दीवार फांदकर मकान से लाखों का माल उड़ाया
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव स्थित एक मकान से गुरुवार रात दीवार फांदकर चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भानीपुर निवासी धर्म सिंह पुत्र स्व. नवरंग सिंह ने बताया कि गुरुवार रात खाने के बाद वह और उनके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व तीन हजार रुपये नकद उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने उसे और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। रात करीब तीन बजे नींद खुलने पर मोबाइल भी गायब मिला। सुबह घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। थाना प्रभारी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.