Kausambi News: चोरी के सामान के साथ दो युवक गिरफ्तार
कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: मंझनपुर कस्बे के चक नगर प्रथम मोहल्ला निवासी बुद्ध प्रकाश गौतम मेडिकल कॉलेज के सामने मकान का निर्माण करा रहे हैं। सबमर्सिबल चलवाने के लिए उन्होंने जेनरेटर की व्यवस्था की थी। शुक्रवार की रात चोर जेनरेटर का अल्टीनेटर खोल ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने इलाके के भक्तन का पूरा निवासी शिवमिलन व शनि को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। कोतवाल विनीत सिंह ने बताया कि मुकदमा कायम कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.