कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी श्यामबाबू गुप्ता ने बताया कि वह सरायअकिल के कोटिया में किराए का मकान लेकर रहता है। पीड़ित के मुताबिक, 26 सितंबर की सुबह जयंतीपुर का रहने वाला रजनीश पांडेय चोरी से उसके मकान में घुसा और दो मोबाइल फोन, पायल तथा 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...