Kausambi News: चोरी के मामले में भाजपा नेता के पुत्र पर मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी कपूर सिंह शटरिंग का कारोबार करते हैं। घर पर ही दुकान खोल रखी है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त की रात उनकी दुकान के बाहर रखे लोहे के नौ फर्मा चोरी हो गए थे। खोजबीन के दौरान पता चला कि करारी के अमीनपुर संवरो निवासी भाजपा नेता चरन सिंह कुशवाहा के पुत्र समाधान कुशवाहा व पूरामुफ्ती के मंदरदेहमाफी निवासी रोहित कुशवाहा ने चोरी की है। शिकायत पर रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.