Kausambi News: चोरी की बिजली से चल रही आटा चक्की चलाने पर कार्रवाई
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के प्रभारी जुलकर नैन खान व जेई सत्यम प्रकाश तिवारी ने सूचना पर सरायअकिल के इमली गांव में चल रही आटा चक्की में छापा मारा। जांच में पता चला कि विद्युत मीटर के आगे केबल में कटिंग करके चोरी से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। कनेक्शन अशोक कुमार शर्मा के नाम पर था, जबकि बिजली का इस्तेमाल अंतु शुक्ला कर रहे थे। विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.