कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को दबोच लिया है। पकड़े गए युवकों ने प्रतापगढ़ के व्यक्ति की बाइक नवाबगंज थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। संदीपन घाट थाना के एसआई जगरूप यादव सोमवार की रात को तेरामील के समीप हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सैयदसरांवा की ओर से दो युवक चोरी की बाइक से रावण तिराहा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर एसआई ने हमराहियों के साथ युवकों की घेराबंदी कर ली। रात में रावण तिराहा के समीप से ही दो युवकों को धर दबोचा गया। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान अखलेश उर्फ तुम्बा निवासी मितुवारपुर और मंजय उर्फ कल्लू निवासी मूरतगंज के रूप में दी। बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। जांच में पता चला कि...