Kausambi News: चोरी करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा, पिटाई
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: रीवां जिले के बारी गांव निवासी अतुल मिश्रा ने बताया कि वह कोखराज स्थित रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं। मंगलवार को एक बस आकर रेस्टोरेंट में रुकी और उसके यात्री नीचे उतरकर खाना आदि खाने लगे। तभी इलाके के चमरुपुर गांव का निखिल यादव बस में घुसकर यात्रियों का सामान व पर्स चुराकर भागने लगा। दौड़ाकर पकड़कर जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.