Kausambi News: चोक नाली से कांशीराम कॉलोनी में पसरी गंदगी
कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कांशीराम कॉलोनी गांधी नगर में नाली चोक होने से गंदगी फैल गई है। नालियों का गंदा पानी सड़क किनारे जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण आसपास दुर्गंध भी फैल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से नाली की सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। गंदे पानी और जमा कचरे के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.